ब्रेकिंग
मोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज कोटे में कोटा हमारा अधिकार है, बोले संतोष सुमन..किसी की धमकी से डरने वाले नहीं, हक लेकर रहेंगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज कोटे में कोटा हमारा अधिकार है, बोले संतोष सुमन..किसी की धमकी से डरने वाले नहीं, हक लेकर रहेंगे

तोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के झपहां उदानडीह तोड़फोड़ मामले में अब तक 28 FIR दर्ज और सात आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने JCB मालिक को भी पकड़ा है। वहीं, विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले सामने आए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां उदानडीह में चहारदीवारी और मकानों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इस पूरे प्रकरण में अब तक कुल 28 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं और सात आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। रविवार को एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।



उन्होंने बताया कि झपहां उदानडीह में स्कॉर्पियो, थार, जेसीबी और मोटरसाइकिल से पहुंचे लोगों पर पूर्व से निर्मित चहारदीवारी और मकानों में तोड़फोड़ का आरोप है। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर पहले 22 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद छापेमारी और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर छह और प्राथमिकी दर्ज की गईं।



एसडीपीओ ने बताया कि 28 अगस्त को ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला आशा देवी ने भूमि कब्जा गिरोह के खिलाफ आवेदन दिया, जिसके आधार पर ब्रह्मपुरा थाना कांड संख्या 259/26 दर्ज किया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि कोल्हुआ पैगंबरपुर स्थित उनके और उनके पति की जमीन के कागजात में धोखाधड़ी और जालसाजी कर 35 लाख रुपये का बिक्री दस्तावेज तैयार किया गया, लेकिन उन्हें कोई राशि नहीं मिली।



इस मामले में राहुल ठाकुर, उज्ज्वल कुमार पांडेय, कार्तिक कुमार, बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई सोनू कुमार उर्फ अभिनव को नामजद किया गया है। महिला ने बैरिया स्थित अपने छह कमरों के मकान में भी तोड़फोड़ और जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है।



पुलिस के अनुसार, जमीन के क्रय-विक्रय दस्तावेजों की जांच में आगे की रजिस्ट्री से जुड़े कागजात सामने आए हैं, जिनमें विधायक की मां सुधा देवी के नाम तीन डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री भी दर्शाई गई है। पीड़िता का आरोप है कि जमीन के बदले उन्हें अब तक कोई राशि नहीं मिली है।



वहीं, 29 अगस्त को अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर में विजय कुमार ने अपनी करीब 70 डिसमिल पुश्तैनी और खतियानी जमीन को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि कृष्णनंदन पासवान के नाम कथित रूप से कूट रचित दस्तावेज के आधार पर दाखिल-खारिज कराया गया। इसके बाद उसी जमीन को बेलसंड विधायक के भाई अभिनव कुमार, अरविंद कुमार मेहता और तुषार सिंह के नाम से पंजीकृत दिखाकर दोबारा दाखिल-खारिज कराने का आरोप लगाया गया है।



एसडीपीओ के अनुसार, जांच में राजस्व कर्मचारी की ओर से गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर दाखिल-खारिज कराने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर भूमि उप समाहर्ता के समक्ष भी वाद चल रहा है। विजय कुमार के आवेदन पर अहियापुर थाने में नया मामला दर्ज किया गया है।



पुलिस ने तोड़फोड़ में इस्तेमाल किए गए जेसीबी के मालिक सुबोध राय को भी गिरफ्तार किया है। उसे लश्करीपुर से पकड़ा गया। पूछताछ में सुबोध राय ने बताया कि 20 अगस्त को अमित सिंह नाम के व्यक्ति ने 4,500 रुपये में जेसीबी किराये पर ली थी। पुलिस के अनुसार, तोड़फोड़ के दौरान जेसीबी मालिक भी घटनास्थल पर मौजूद था। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस पूरे मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपितों में— नन्हे सिंह, छोटू यादव, सुमित कुमार श्रीवास्तव, सनी सिंह, आनंद कुमार, विकास राठौड़ और सुबोध राय शामिल हैं।



एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि सभी दर्ज मामलों में एसआईटी का गठन कर आगे की जांच की जा रही है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आगे कानूनी प्रावधानों के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है। पुलिस फिलहाल तोड़फोड़, कथित भूमि कब्जे, फर्जी दस्तावेज और जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े सभी मामलों की अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता