ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली, फिर आयरन से दागा, बिहार में हैवान पति ने पत्नी को दी तालिबानी सजा

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की है। आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर डाल दिया और आय़रन गर्म कर उसके अंगों को दाग दिया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध संबंध के शक में पति ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया और पत्नी को तालिबानी सजा दे दी। आरोपी पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर डाल दिया और घर में रखे आयरन को गर्म कर उसे जगह जगह दाग दिया।


इतने से भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने करंट लगाकर महिला को मारने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसियों ने महिला के मायके वालों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने उसे पारू पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने महिला की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। 


आरोपी पति ने महिला को दो दिनों से हाथ पैर बांधकर घर में बंधक बना रखा था। घटना देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया कोठी इलाके की है। पीड़ित महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति शत्रुघ्न राय, सास दुखनी देवी, देवर सुमेश राय और देवरानी पुष्पा देवी के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया है। 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद अन्य आरोप घर से फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता