ब्रेकिंग
BPSC TRE-4 को लेकर पटना में उग्र प्रदर्शन: वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ तो शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र; DSP घायलपटना में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध, किसान बोले- किसी हाल में नहीं देंगे खेती की जमीनGirlfriend ने कार पर बनाए 3,400 KISS के निशान, पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालानबाढ़ में ‘खाट बनी एंबुलेंस’: तेज बहाव के बीच ग्रामीणों ने बीमार महिला को कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पतालबिहार में बनने जा रहा है 3,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 336 KM की सड़क बदल देगी 13 जिलों की तस्वीरBPSC TRE-4 को लेकर पटना में उग्र प्रदर्शन: वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ तो शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र; DSP घायलपटना में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध, किसान बोले- किसी हाल में नहीं देंगे खेती की जमीनGirlfriend ने कार पर बनाए 3,400 KISS के निशान, पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालानबाढ़ में ‘खाट बनी एंबुलेंस’: तेज बहाव के बीच ग्रामीणों ने बीमार महिला को कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पतालबिहार में बनने जा रहा है 3,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 336 KM की सड़क बदल देगी 13 जिलों की तस्वीर

बिहार में दिनदहाड़े डॉक्टर से चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस की मुस्तैदी पर उठ रहे सवाल

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमलीचट्टी में मंगलवार सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर प्रमोद कुमार के गले से करीब चार लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद आरोपी अपाचे बाइक से फरार हो गए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। नगर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीचट्टी इलाके में मंगलवार की सुबह बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने शहर के एक डॉक्टर के गले से करीब चार लाख रुपये मूल्य की वजनी सोने की चेन झपट ली और पलक झपकते ही हवा में गायब हो गए।



जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह भी इमलीचट्टी स्थित जिम में कसरत करने गए थे। जिम से वर्कआउट खत्म कर जब वह पैदल ही अपने क्लिनिक की ओर लौट रहे थे, उसी दौरान पीछे से एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए।



पीछे बैठे शातिर अपराधी ने बड़ी तेजी से डॉ. प्रमोद के गले पर झपट्टा मारा और उनके गले में पहनी सोने की मोटी चेन तोड़ ली। जब तक डॉक्टर कुछ समझ पाते या शोर मचाते, बाइक सवार दोनों अपराधी अपनी तेज रफ्तार अपाचे से मौके से फरार होने में कामयाब रहे। छीनी गई चेन का वजन काफी अधिक था, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी जा रही है।



व्यस्ततम इलाके में दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित चिकित्सक से पूरे मामले की जानकारी ली।



पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिम और आसपास की दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में अपाचे सवार दोनों संदिग्ध तेजी से भागते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। 



पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों की घेराबंदी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि अपराधियों के हुलिए और बाइक के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है तथा जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता