ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बदमाशों ने बाहर बुलाया और सिर में दाग दी गोली, स्टूडियो संचालक की हत्या से हड़कंप

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्टूडियों संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को क्यों और किसने अंजाम दिया है, फिलहाल पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक स्टूडियो संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर चौक की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 


जानकारी के अनुसार, सिरकोहिया के रहने वाले अरविन्द कुमार अपना फोटो कलर लैब सुमन स्टूडियो चलाते थे। वह अपनी दुकान पर ही थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और आवाज दिया कि अरविंद भैया किधर हैं और जैसे ही वह दुकान से बाहर निकले बदमाशों ने सिर में गोली मार दी और बड़े आराम से भाग निकले। 


स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


मामले में पूछे जाने पर जैतपुर थाना अध्यक्ष कुन्दन कुमार ने बताया कि जैतपुर चौक पर एक स्टूडियो संचालक की बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे, सभी बिंदु बार जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता