ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में चोरों के हौसले बुलंद, पूर्व मंत्री रमई राम के घर को बनाया निशाना; मंदिर से चुरा लिए लाखों के गहने

Bihar Crime News: बिहार में शातिर चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह किसी के भी घर में चोरी करने से परहेज नहीं

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शातिर चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह किसी के भी घर में चोरी करने से परहेज नहीं आ रहे हैं। ताजा घटना मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां शातिर चोरों ने पूर्व मंत्री रमई राम के घर के परिसर में स्थित मंदिर को अपना निशाना बनाया है। 


शुक्रवार को चोरों ने मिठनपुरा ना क्षेत्र के मालीघाट स्थित पूर्व मंत्री स्व. रमई राम के आवासीय परिसर में स्थित मंदिर में स्वरस्ती माता की मुर्ति से सोने का मुकुट, सोने की नथिया और सोने का मांगटिका चोरी कर लिया। वारदात की जानकारी तब हुई जब मंदिर का पुजारी सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे। मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था और माता के आभूषण गायब थे।


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।