ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

Bihar News: थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, लॉकअप में युवक की मौत पर SSP ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar News: पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत और थाना तोड़फोड़ के बाद मुजफ्फरपुर SSP ने थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, OD ऑफिसर सब इंस्पेक्टर तनुजा, ड्यूटी पर तैनात चौकीदार निलेश एवं एक सिपाही पर को सस्पेंड कर दिया है।

Bihar News
थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाने में युवक की संदिग्ध मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने बड़ा एक्शन ले लिया है और परिजनों की मांग पर कांटी थाने के थानेदार सुधाकर पांडेय समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के कांटी थाना के हाजत में पुलिस की कस्टडी में चोरी के आरोपी की मौत मामले और थाना तोड़फोड़ के बाद मुजफ्फरपुर SSP ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। एसएसपी ने थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय, OD ऑफिसर सब इंस्पेक्टर तनुजा, ड्यूटी पर तैनात चौकीदार निलेश एवं एक सिपाही पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की है।


जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। कांटी थाना के हाजत में कलवारी गांव के युवक शिवम कुमार की संदिग्ध स्थिति में बुधवार की रात मौत हो गई थी। पुलिस हिरासत में मौत पर सवाल उठ रहे हैं। शिवम के परिजन और कलवारी गांव के लोग हंगामा कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया और थाने पर पहुंचकर हंगामा किया है। 


परिजनों का कहना है कि बाइक चोरी के संदेह में पुलिस ने दो दिन पहले शिवम को उठाया था। उसके कई दोस्त भी उठाये गए थे, पुलिस सभी से पूछताछ कर रही थी। पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कलवारी और आसपास के कई गांवों के लोग थाना पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने थाना पर हंगामा किया और वरीय अधिरकारी से मामले की जांच करेने की मांग की। इस दौरान गुस्साए लोगों ने थाने में तोड़फोड़ भी की है। अब इस मामले में एसएसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता