ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: कट्टा से केक काटते हुए कुख्यात बदमाश का वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन गुर्गों के साथ दबोचा

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक बदमाश कट्टा से केक काटते नजर आया था. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाश को तीन साथियों के साथ दबोचा है.

crime news
वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के कमलपुरा में कट्टे से केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा गया, जिनके पास से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई।


शुक्रवार की रात पुलिस की गश्त टीम पारू नहर के खिखिरिया पुल के पास संदिग्ध रूप से एक बाइक पर सवार तीन युवकों को देखी। पुलिस ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गुड्डू कुमार के पास एक लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। वहीं, उसके साथियों चुन्नू कुमार और सिकू कुमार के पास भी कारतूस पाए गए।


इसके अलावा, पुलिस ने बिना नंबर की चोरी की बाइक भी जब्त की। पारू थाना के थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी गुड्डू कुमार पहले भी वैशाली में एक बैंक लूटकांड में शामिल रहा है और जेल जा चुका है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता