ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

Bihar Crime News: बिहार में पांच वर्ष की मासूम से रेप, सुनसान जगह पर पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

Bihar Crime News: बिहार में इन दिनों एक के बाद एक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा घटना मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पांच साल की मासूम बच्ची को पड़ोस में रहने वाले शख्स ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना मुसहरी थाना इलाके के एक गांव की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को बहला फुसलाकर पास के एक पुराना भट्ठा के गढ्ढे में ले गया और फिर उसके साथ में किया। 


दुष्कर्म आरोपी उसके गांव का है और पड़ोस में रहता है। वह रिश्तेदारी में आता है फिर भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। इस पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि थाना क्षेत्र के एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ में दुष्कर्म किया जाने की एक सूचना मिली थी। 


बच्ची की इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा गया। इस घटना की जांच और पड़ताल तेज कर दी है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता