ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar crime : मुजफ्फरपुर में व्यवसायी से 15 लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar crime : मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में बुधवार रात तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी से लगभग 15 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है।

गल्ला व्यवसायी लूट, मुजफ्फरपुर अपराध, कांटी थाना क्षेत्र, बंदूक की नोक पर लूट, 15 लाख लूट, CCTV फुटेज, सुचित्रा कुमारी, grain trader robbery, Muzaffarpur crime, Kanti police, 15 lakh loot, armed robbe
व्यवसायी से 15 लाख की लूट
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar crime : मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में बुधवार रात अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी से लगभग 15 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर व्यवसायी नवल किशोर उर्फ पप्पू गुप्ता से बंदूक की नोक पर लूटपाट की। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।


वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर मीनापुर की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि यह लूटपाट हथियार के बल पर की गई है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी वेस्ट, सुचित्रा कुमारी ने बताया कि गल्ला कारोबारी के साथ बंदूक की नोक पर लगभग 15 लाख रुपये की लूट हुई है। तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए चारों ओर छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारियों में भय का वातावरण व्याप्त है।