ब्रेकिंग
रौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानEOU की बड़ी कार्रवाई: अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के 3 ठिकानों पर रेड, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टराष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026: वीवीआरएस में पोस्टर प्रतियोगिता, 124 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभारौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानEOU की बड़ी कार्रवाई: अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के 3 ठिकानों पर रेड, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टराष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026: वीवीआरएस में पोस्टर प्रतियोगिता, 124 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मुजफ्फरपुर में बिहार ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध मो. मुस्तफा को उठाया

मुजफ्फरपुर में बिहार ATS ने पाकिस्तान से जुड़े कथित हथियार तस्करी नेटवर्क के संपर्क में रहने वाले मो. मुस्तफा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर संवेदनशील स्थानों की जानकारी पाकिस्तान भेजने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

Bihar ATS Raid
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar ATS Raid: बिहार के मुजफ्फरपुर से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बिहार ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने जिले के रतनपुर गांव में छापेमारी कर मो. मुस्तफा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी का संबंध पाकिस्तान स्थित कुख्यात हथियार तस्कर शहजाद भट्टी नेटवर्क से बताया जा रहा है।


ATS के मुताबिक मो. मुस्तफा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था। तकनीकी जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से डिलीट किए गए डेटा, चैट बैकअप और कई एक्टिव मैसेजिंग एप्स को रिकवर किया गया, जिससे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित हथियार तस्कर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी राणा हुनैन के साथ लगातार संपर्क में था। मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक और देश विरोधी सामग्री बरामद की गई है।


प्रारंभिक जांच में ATS को आरोपी के मोबाइल से भारत के कई संवेदनशील और रणनीतिक महत्व वाले स्थानों की तस्वीरें, वीडियो और डिजिटल सामग्री मिली है। एजेंसियों का दावा है कि आरोपी ने प्रतिबंधित क्षेत्रों की फोटो और वीडियो बनाकर उनकी लोकेशन पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी थी।


सूत्रों के अनुसार मामला केवल सोशल मीडिया संपर्क तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल ATS पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। जांच एजेंसियां आरोपी के यात्रा इतिहास, सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल कर रही हैं।


ATS यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कहीं विदेशी फंडिंग तो नहीं हो रही थी। बिहार ATS ने मो. मुस्तफा के खिलाफ जासूसी, देश विरोधी गतिविधियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता