ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

खगड़िया में ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या का खुलासा, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

ईंट भट्ठा चिमनी के मालिक ने रंगदारी नहीं दिया तब उनके मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचा है।

BIHAR POLICE
हत्या का खुलासा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: ईंट भट्ठा पर करने वाले मजदूर की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि चिमनी मालिक ने रंगदारी नहीं दी तब बदमाशों ने वहां काम कर रहे मजदूर को निशाना बनाया। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।


खगड़िया के गंगौर थाना इलाके के गंगौर गांव स्थित एक चिमनी भट्ठा पर बीते बुधवार को एक मजदूर की गोली मारकर हत्या की गयी थी। इस मामले में पुलिस को सफलता मिली है। खगड़िया पुलिस ने इस मामले में न केवल दो आरोपियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है बल्कि मामले का उद्भेदन भी किया है।


सदर SDPO-2  संजय कुमार की अगुवाई में गठित टीम ने  कार्रवाई के दौरान राजू पासवान और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से एक देशी कट्टा, 21 चक्र जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद हुआ है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि चिमनी मालिक से बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी।


रंगदारी की राशि नहीं मिलने के कारण बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए चिमनी भट्ठा के मजदूर शंकरलाल को गोली मारकर हत्या कर दी।चिमनी और जलकर मालिकों में दहशत फैलाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक मजदूर शंकर लाल यूपी के उन्नाव जिला का रहने वाला था।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट..

टैग्स