ब्रेकिंग
नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस✦यूट्यूब देखकर हथियार बनाना सीखा,मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस✦यूट्यूब देखकर हथियार बनाना सीखा,मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम

मर्डर के बाद मृतक की डेड बॉडी लापता, परिजनों ने सड़क जामकर किया हंगामा

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक युवक की हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत 1 खोय टोला की

मर्डर के बाद मृतक की डेड बॉडी लापता, परिजनों ने सड़क जामकर किया हंगामा
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक युवक की हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत 1 खोय टोला की है. मृत युवक की पहचान रामसेवक पासवान के पुत्र मंटुन पासवान के रूप में की गई है.


मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को गायब कर दिया. इस घटना के बाद ग्रामीण सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक जब रात घर नहीं आया तो सुबह उसे खोजने के लिए गए, उसी समय खेत में मृतक का चप्पल और खून का निशान दिखा. उसके बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन अभी तक उसका शव नहीं मिला है. 


सूत्रों के अनुसार कहा जा सकता है कि शराब कारोबार को लेकर इस युवक की हत्या की गई है. वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि प्रेम प्रसंग में इसकी हत्या की गई है. फिलहाल मंझौल थाने की पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता