ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

लॉकडाउन में बेगूसरार में मर्डर, शख्स को गोलियों से भूना

BEGUSARAI : बेगूसराय में लॉकडाउन के बावजूद भी अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस की सुरक्षा के दावे को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI :  बेगूसराय में लॉकडाउन के बावजूद भी अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस की सुरक्षा के दावे को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला जिले के बछवारा थाना इलाके के चमथा नंबर दियारा गांव की है, जहां अपराधियों ने  बीती रात एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवक की पहचान चमथा वार्ड नंबर 5 निवासी कामेश्वर राय के पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गई है.

 बताया जाता है कि मृतक संजीत  अपने खेत में भूसा का रखवाली कर रहा था, उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें से दो गोली संजीत को लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बछवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची औप  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र में भी  बीती रात दीपशिखा रोड के समीप अज्ञात अपराधियों ने दो युवक को गोली मार दी थी,  जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे.  लॉक डाउन में भी जिले में अपराधियों के द्वारा लगातार घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इसके बाद से पुलिस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.  


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता