ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Crime News: पिता ने पहले 4 नाबालिग बच्चों का गला काटकर किया मर्डर...फिर खुद फांसी लगाकर दी जान

Murder And Suicide Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से भयावह घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने चार नाबालिग बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली।

 Murder And Suicide Case
पिता ने 4 नाबालिग बच्चों का गला काटकर किया मर्डर, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Murder And Suicide Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है।  एक पिता ने अपने चार नाबालिग बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। यह वारदात रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक, राजीव कठेरिया (36) ने अपनी पत्नी कांति देवी के मायके जाने के बाद घर में अकेले रहते हुए अपने चारों नाबालिग बच्चों-स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (7) और ऋषभ (5) का गला एक धारदार हथियार से रेत दिया। इसके बाद उसने घर में ही एक साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता तब चला जब राजीव के पिता पृथ्वीराज ने सुबह बच्चों को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंदर जाकर देखने पर उन्होंने भयानक नज़ारा देखा।


राजीव के पिता पृथ्वीराज ने बताया कि उनकी बहू क्रांति एक दिन पहले ही अपने मायके बरेली के फतेहगंज पूर्वी के करौली गांव गई थी। वहीं, राजीव के पिता दोपहर दो बजे के बाद खेत पर गन्ने की बोआई कराने चले गए थे। गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे जब वह घर वापस आए, तो मेन गेट बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं आया, तो उन्हें दीवार फांदकर अंदर जाना पड़ा। जहां कमरे की चारपाई पर चार बच्चों के शव पड़े थे। सभी बच्चों की गर्दन कटी हुई थी। इसके अलावा, कमरे में पंखे के कुंडे से एक साड़ी के फंदे से राजीव का शव लटका था। 


पुलिस ने बताया कि राजीव पिछले एक साल से मानसिक रूप से परेशान था और कभी-कभी हिंसक हो जाता था। पुलिस को शक है कि पारिवारिक विवाद या आर्थिक तंगी के कारण उसने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है साथ ही परिवार और पड़ोसियों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता