ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

पति के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा महंगा, पत्नी की गला दबाकर हत्या, मुंगेर में हत्यारे पति की तलाश जारी

मुंगेर के गोविंदपुर गांव में पति के अफेयर का विरोध करने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। आरोपी पति फरार है, पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar
आरोपी पति पर कार्रवाई की मांग
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर ज़िले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक महिला को अपने पति के प्रेम प्रसंग का विरोध करना इतना भारी पड़ गया कि उसने जान गंवा दी। पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।


मृतका की पहचान मधु कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी 22 नवंबर 2019 को राहुल शर्मा नामक युवक से हुई थी। शुरुआती दिनों में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा और इस दौरान एक बच्चा भी हुआ। लेकिन समय के साथ परिस्थितियाँ बदलने लगीं। परिजनों के अनुसार, राहुल ने शादी के बाद दहेज की मांग करना शुरू कर दी और मधु पर अत्याचार करने लगा।


बीते एक साल से राहुल डी-एलएड की पढ़ाई के सिलसिले में बांका ज़िले में आने-जाने लगा था। यहीं उसकी एक अन्य युवती से नज़दीकियाँ बढ़ गईं। जब मधु को पति के इस प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद और मारपीट होने लगी।


घटना से दो दिन पहले भी दोनों में तीखी बहस हुई थी। मधु ने अपने भाई अभिनव को फोन कर कहा था कि वह अब ससुराल में नहीं रह सकती और उसे घर ले जाए। अभिनव ने सुबह आने का वादा किया। लेकिन जब वह गोविंदपुर पहुंचा, तो उसने देखा कि राहुल और मधु के बीच जमकर झगड़ा हो रहा था और राहुल मधु का गला दबा रहा था। जब अभिनव ने हस्तक्षेप किया, तो राहुल ने उसे पीटकर घर से भगा दिया।


जब अभिनव आसपास के लोगों को लेकर वापस लौटा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मधु की मृत्यु हो चुकी थी और राहुल फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा। मुंगेर के एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने बताया कि एफएसएल (Forensic Science Lab) की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पति के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा महंगा, पत्नी की गला दबाकर हत्या, मुंगेर में हत्यारे पति की तलाश जारी पति के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा महंगा, पत्नी की गला दबाकर हत्या, मुंगेर में हत्यारे पति की तलाश जारी पति के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा महंगा, पत्नी की गला दबाकर हत्या, मुंगेर में हत्यारे पति की तलाश जारी पति के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा महंगा, पत्नी की गला दबाकर हत्या, मुंगेर में हत्यारे पति की तलाश जारी