ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

मुंगेर में पुलिस पर हमले के बाद बड़ी कार्रवाई, 28 नामजद आरोपियों में 24 गिरफ्तार, 3 महिलाएं शामिल

पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। CCTV फुटेज के आधार पर 28 लोगों की पहचान करते हुए सभी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल है।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© reporter
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर जिले में लगातार भीड़ तंत्र का शिकार बन रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात पुलिस पर हुए हमले के मामले में कुल 28 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामि है। पुलिस पर हमला मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र के फासियाबाद गांव में हुआ था।


दरअसल, दो दिन पहले मुंगेर में भीड़ तंत्र के शिकार हुए शहीद एएसआई संतोष सिंह के मामले के बाद स्थिति शांत भी नहीं हुई थी, कि बीती रात फिर से पुलिस पर हमला हुआ। पूरी घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के फासियाबाद गांव की है, जहां ग्रामीणों ने छिनतई के आरोप में दो अपराधियों को पकड़ लिया था और उनके साथ मारपीट के बाद उन्हें पंचायत भवन में बंधक बना लिया था। 


जब डायल 112 को सूचना मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों अपराधियों को बचाकर लाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान भीड़ ने पुलिस की बात न सुनते हुए उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद, खड़गपुर डीएसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद अपराधियों को पुलिस के हवाले किया गया।


लेकिन जैसे ही पुलिस अपराधियों को लेकर वहां से निकली, कुछ लोगों ने भीड़ में शामिल होकर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह अपराधियों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन इस पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। तब मुंगेर एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने कहा था कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी,और पुलिस कर्मियों पर हुए हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


जिसके बाद मुंगेर एसपी ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और खड़गपुर थाना में 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, रविवार की रात ही कई थानों की पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिलाओं समेत 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि पुलिस अब अपने ऊपर हो रहे हमलों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। एसपी मुंगेर ने इस अवसर पर आम जनता से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें, क्योंकि पुलिस हमेशा आपकी सेवा में है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है।