ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

मुंगेर में गर्भवती महिला की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने सहारा नर्सिंग होम में की तोड़फोड़, इलाज में लापरवाही का आरोप

MUNGER: मुंगेर में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिला की निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत से गुस्साएं परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में तोड़-फोड़ की। मौके पर पहुं

मुंगेर में गर्भवती महिला की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने सहारा नर्सिंग होम में की तोड़फोड़, इलाज में लापरवाही का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिला की निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत से गुस्साएं परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में तोड़-फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप परिजनों ने लगाया है। 


बरियारपुर थाना क्षेत्र के पूनम पैलेस में चल रहे निजी नर्सिंग होम सहारा इमरजेंसी हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए आई एक गर्भवती महिला 26 वर्षीय रूबी देवी की मौत बच्चे के साथ हो गई। महिला की मौत पर परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में काफी तोड़फोड़ किया। मौके पर बरियारपुर पुलिस पहुंची साथ ही साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर विजय कुमार नर्सिंग होम की जांच करने पहुंचे।


 बताया जाता है कि खगड़िया महेशखूंट छोटी छिटकिया निवासी बबलू कुमार का 26 वर्षीय रूबी देवी अपने बच्चे की डिलीवरी कराने के लिए ब्रह्मस्थान स्थित सहारा इमरजेंसी हॉस्पिटल पहुंची। सुबह 8 बजे के बाद वह हॉस्पिटल पहुंची थी जहां पर अस्पताल में डिलीवरी करने के लिए उसे पूरी फीस जमा करवा ली गई थी और जब डिलीवरी करने के लिए उसे सलाइन एवं सुई दिया जा रहा था। इस दौरान गर्भवती महिला और पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने इस बात का गुस्सा उसके नर्सिंग होम पर उतार दिया। नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की गई। 


वहीं परिजनों के द्वारा हंगामा के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भिड़ लग गई । सूचना पर पहुंची बरियारपुर पुलिस के द्वारा मामला को शांत करवाया गया । मृतक का पति बबलू कुमार ने बताया कि वह अपने गांव में मजदूरी का कार्य करता है और अपनी पत्नी को अपनी ससुराल हुसैन अवगिल में बेहतर इलाज के लिए पहुंचा दिया था। डिलीवरी के लिए सहारा इमरजेंसी हॉस्पिटल ब्रह्मस्थान में एडमिट कराया गया था लेकिन यहां के डॉक्टर की लापरवाही के कारण पत्नी रूबी देवी की मौत हो गई।