ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

मुंगेर में मंदिर के बाहर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों पर तलवार से हमला, 1 की मौत, 7 की हालत गंभीर

MUNGER: जिले में गुरुवार की रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. गुरुवार की देर रात मुंगेर के नयरामनगर थाना इलाके के जंगली गांव में सो रहे बाढ़ पीड़ितों पर अपराधियों ने तलवार से जान

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUNGER: जिले में गुरुवार की रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. गुरुवार की देर रात मुंगेर के नयरामनगर थाना इलाके के जंगली गांव में सो रहे बाढ़ पीड़ितों पर अपराधियों ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


बताया जाता है कि नयाराम नगर थाना इलाके के जंगली काली स्थान के पास बाढ़ पीड़ित सो रहे थे, तभी गुरुवार की देर रात लगभग हथियार बंद अपराधियों ने तलवार से सभी पर हमला कर दिया. अपराधियों के इस अप्रत्याशित हमले से बाद पीडितों के बीच भगदड़ मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए. 


सभी घायल लोग मुफस्सिल थाना इलाके के मय तोफिर गांव के निवासी हैं. मुफस्सिल थाना इलाके में बाढ़ आ जाने के बाद ये लोग जंगली काली स्थान पर शरण लिए हुए थे.

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता