ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद! दारू की बोतल रखने से मना किया तो बच्चे को मार दी गोली

MUNGER: बिहार में बेखौफ हो चुके शराब माफिया अब लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां शराब छिपाने से रोकने पर तस्करों ने एक 12 साल के लड़क

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद! दारू की बोतल रखने से मना किया तो बच्चे को मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में बेखौफ हो चुके शराब माफिया अब लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां शराब छिपाने से रोकने पर तस्करों ने एक 12 साल के लड़के को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर मगही टोला की है।


दरअसल, मुंगेर में शराब माफिया के खिलाफ आवाज उठाना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। देर शाम घर के पास शराब रखने से मना करने पर शराब माफिया ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पुणे साहनी के 12 वर्षीय बेटे अमित कुमार के जांघ में गोली लग गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल लड़के को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी विनोद साहनी पीड़ित के घर के पास शराब की बोतलें छिपा रहा था। बच्चे के पिता पुणे सहनी ने जब उसे रोका तो शराब कारोबारी और उसके परिवार के लोग गाली गलौज करने लगे। इसी बीच विनोद के बेटे विशाल कुमार ने फायरिंग कर दी। गोली घर के बाहर खड़े पुणे साहनी के 12 वर्षीय बेटे अमित कुमार की जांघ में जा लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।