ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार में महिलाएं कर रहीं शराब की तस्करी, पुलिस ने बड़ी खेप के साथ दो महिला तस्कर को दबोचा

MUNGER: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानूनी लागू हुए कई साल बीत गए बावजूद इसके शराब की तस्करी और उसके इस्तेमाल पर अंकुश नहीं लग सका है। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच

बिहार में महिलाएं कर रहीं शराब की तस्करी, पुलिस ने बड़ी खेप के साथ दो महिला तस्कर को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानूनी लागू हुए कई साल बीत गए बावजूद इसके शराब की तस्करी और उसके इस्तेमाल पर अंकुश नहीं लग सका है। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। शराब के अवैध कारोबार में अब महिलाएं भी शामिल हो गई हैं और शराब की तस्करी कर रही हैं।


दरअसल, मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना की पुलिस ने न्यू जलपाईगुड़ी से विदेशी शराब की खेप ला रही दो महिला को 39 लीटर विदेशी शराब के साथ उस वक्त दबोचा जब दोनों जलपाईगुड़ी से ट्रेन पर शराब लेकर मुंगेर पहुंची थीं।


दोनों महिला तस्कर न्यू जलपाईगुड़ी से ट्रेन के माध्यम से जमालपुर पहुंची थी और जमालपुर से सड़क के रास्ते मुंगेर बस स्टैंड पहुंची थीं। यहां से दोनों बेगूसराय जाने वाली थीं, तभी गुप्त सूचना पर पुलिस ने दोनों महिला तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफतार महिला तस्कर बेगूसराय के मंझौल की रहने वाली हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।