ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

बिहार : चीफ इंजीनियर के लापता बेटे का गंगा में मिला शव : मौत की वजह तलाश रही पुलिस

MUNGER : मुंगेर में पिछले 24 घंटे से लापता बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर के बेटे का शव गंगा नदी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस 8 वर्षीय बच्चे की हत्या की गई है या वह ख

बिहार : चीफ इंजीनियर के लापता बेटे का गंगा में मिला शव : मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में पिछले 24 घंटे से लापता बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर के बेटे का शव गंगा नदी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस 8 वर्षीय बच्चे की हत्या की गई है या वह खुद गंगा नदी में डूब गया है, इसकी जानकारी किसी अभी किसी को नहीं है। पुलिस इस बच्चे की मौत की वजह तलाशने में जुट गई है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर थाना के मंगल बाजार निवासी बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर अमित रंजन के 8 साल के बेटे अक्षज बुधवार बुधवार की सुबह अचानक घर से लापता हो गया था। बच्चे के लापता होने के बाद परिजन संभावित जगहों पर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। जिसके बाद उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दे दी गई।


थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस बच्चे की तलाश कर ही रही थी कि गुरुवार की सुबह कष्टहरनी घाट के पास लोगों ने एक बच्चे का शव नदी में देखा। जिसकी पहचान लापता अक्षज के रूप में की गई। लापता बच्चे का शव मिलने के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अक्षज घर का एकलौता चिराग था। उसके पिता यूपी के अलीगढ़ स्थित पावर हाउस में चीफ इंजीनियर हैं। अक्षज अपने माता-पिता के साथ अलीगढ़ में ही रहता था और कुछ दिन पहले ही मुंगेर आया था। 15 मई को वह अचानक घर से लापता हो गया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।