ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने एसएसबी की मदद से बड़ी कार्रवाई की है। नक्सलियों के गढ़ में घुसकर अवैध हथियार बनाने की मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान 8 अर्धनिर्मित पिस्ट

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने एसएसबी की मदद से बड़ी कार्रवाई की है। नक्सलियों के गढ़ में घुसकर अवैध हथियार बनाने की मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान 8 अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन, दो कारतूस सहित उपकरण के साथ दो को गिरफ्तार किया गया है।  

मुंगेर पुलिस ने सहायक थाना क्षेत्र के शामपुर में जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है वहां जलकुंड के ऊपर पहाड़ी जंगली क्षेत्र में छापेमारी की गयी। जिला डीआईओ को जानकारी मिली की वहां वृहद पैमाने पर चोरी छिपे हथियार निर्माण का कार्य चल रहा है । जिसके बाद मुंगेर एसपी के निर्देश पर एएसपी अभियान के नेतृत्व में जिला बाल , डीआईओ और एसएसबी के टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां से पुलिस एक मिनी गन फैक्ट्री का संचालन करते दो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया । 


जहां से पुलिस के द्वारा 8 अर्धनिर्मित पिस्टल, 20 मैगजीन , 08 बेस मशीन , दो कारतूस सहित हथियार बनाने में काम आने वाला ढेरों उपकरण का पुलिस ने बरामद किया । एसपी ने पीसी कर बताया की । गिरफ्तार हथियार तस्कर की पहचान आकाश मांझी और बबलू मांझी निवासी शामपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुआ है। जो हथियार बनाने वाले को गांव से समान मुहैया और बने हुए हथियार की तस्करों तक पहुंचाता था।


जंगल में हथियार निर्माता तंबू लगा काम करते थे साथ ही वहां हथियार निर्माण में एक्सपर्ट कारीगर को कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर बुलाया जाता था और यह कारखाना दो से ढाई माह पूर्व यहां स्थापित किया गया था । जिसे पुलिस ने ध्वस्त कर दिया । साथ ही बताया की ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है की नक्सल संरक्षण में हथियार निर्माण हो रहा था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें