ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: अवैध हथियार कारोबार के लिए सेफ जोन है बिहार का यह जिला, एक और मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

Bihar Crime News: पुलिस की लाख दबिश के बावजूद मुंगेर के दियारा इलाकों अवैध हथियार निर्माण और हथियारों की तस्करी का धंधा फल-फूल रहा है। लगातार छापेमारी के बावजूद मुंगेर पुलिस इस अवै

Bihar Crime News
मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पुलिस की लाख दबिश के बावजूद मुंगेर के दियारा इलाकों अवैध हथियार निर्माण और हथियारों की तस्करी का धंधा फल-फूल रहा है। लगातार छापेमारी के बावजूद मुंगेर पुलिस इस अवैध कारोबार को रोकने में विफल हो रही है। अवैध हथियार के कारोबार के लिए दियारा का इलाका सेफ जोन साबित हो रहा है।


दरअसल, मुंगेर पुलिस ने एक बार फिर दियारा इलाके में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन निर्माताओं को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही तीन निर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया गया है। मुंगेर जिला अंतर्गत 56 किलो मीटर लंबा गंगा का तट है और यहां दियारा जो कि मुंगेर पुलिस सीधा सम्पर्क में नहीं रहने के कारण अवैध हथियार का धंधा हमेशा फलता फूलता रहता है। 


मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एसटीएफ की मदद से तारापुर दियारा में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने गंगा के बीच खाली जगह में हथियार निर्माण कर रहे तीन निर्माता सौरभ कुमार, विपिन कुमार और राजा राम कुमार को गिरफ्तार किया जबकि दो लोग दियारा के कास का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने यहां से चार बेस मशीन, तीन निर्मित पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और बनाने का ढेरों उपकरण बरामद किया। इसमें एक हथियार निर्माता का अपराधिक इतिहास भी है।


मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि दियारा में लगातार पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। एक माह के अंदर दियारा में छापेमारी कर तीन मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 से अधिक हथियार निर्माताओं को गिरफ्तार किया है और निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार के साथ हथियार बनाने के ढेरों उपकरण भी बरामद किया है। दियारा क्षेत्र में बी सैप का कैंप स्थापित किया गया है।