ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

Munger Crime News: खेतों की तरफ गई नाबालिग लड़की से रेप, गांव के युवक ने जबरन किया गंदा काम

MUNGER: मुंगेर में शौच के लिए घर से निकली एक 12 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही युवक ने जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार

Munger Crime News: खेतों की तरफ गई नाबालिग लड़की से रेप, गांव के युवक ने जबरन किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में शौच के लिए घर से निकली एक 12 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही युवक ने जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तारापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


दरअसल, बुधवार की शाम 12 वर्षीय नाबालिग लड़की शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही युवक ने लड़की को अकेला पाकर उसके साथ जबरन रेप किया और वहां से फरार हो गया। खून से लथपथ लड़की किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पीड़िता को इलाज के लिए तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


मुंगेर एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी पर तारापुर पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंची, जहां से पीडिता को चिकित्सकीय जांच के लिए परिजनों के साथ मुंगेर लेकर चली गई। गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी को निर्देश दे दिया गया है। त्वरित गति से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।