ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Bihar Crime News: आखिर ऐसा क्या हुआ कि पति-पत्नी ने एकसाथ खा लिया जहर? वजह तलाश रही पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में एक पति-पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में एक पति-पत्नी ने एकसाथ जगह खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। अब लोगों के मन में बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसी कौन सी बात हो गई कि दोनों ने अपनी जान देने की कोशिश की।


दरअसल, पूरा मामला मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास की है। मुंगेर नगर निगम में एनजीओ की तरफ से नियुक्त सफाईकर्मी मनोज मल्लिक अपनी पत्नी कापो देवी और पांच बच्चों के साथ रहता है। दोनों पति-पत्नी के बीच किसी किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।


इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को मरने की धमकी देते हुए कोई जहरीला चीज खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की स्थिति बिगड़ने लगी। घर में मौजूद बच्चों ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। लोगों ने इन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पति की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।