ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: होली से पहले पति ने खेला खूनी खेल, कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद घऱ में चल रही होली की तैयारियां धरी की धरी रह गईं.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: होली की तैयारियों के बीच बिहार के मुंगेर में एक सनकी पति ने खूनी खेल खेला है। सनकी ने कमरे में सो रही पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। घरेलू विवाद में इस वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। घटना हवेली खड़गपुर के शामपुर थाना क्षेत्र बनारसी बासा मुसहरी की है।


दरअसल, बनारसी बासा के मुसहरी निवासी नरेश मांझी की बेटी बिंदा की शादी धरहरा के कोयलो बंगलवा के रहने वाले मुकेश मांझी के साथ चाल साल पहले हुई थी। घर में होली की तैयारियां चल रही थी इसी बीच बुधवार को मसूर काटने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आपे से बाहर पति नरेश मांझी ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।


गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग आरोपी के घर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस बीच आरोप पति घर के छत पर चढ़ गया और गांव के लोगों को मारने की धमकी देने लगा। भारी मशक्कत के बाद आखिरकार गांव के लोगों ने आरोपी को धर दबोचा।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त कर अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद मृतक महिला के मायके और ससुराल के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।