ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

Munger Crime News: घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, आपसी विवाद में मर्डर की आशंका

MUNGER: मुंगेर में आपसी विवाद को लेकर एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने का बाद अपराधियों ने शव को फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। रविवार की सुबह कसीमाबाजार

Munger Crime News: घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, आपसी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में आपसी विवाद को लेकर एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने का बाद अपराधियों ने शव को फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। रविवार की सुबह कसीमाबाजार थाना क्षेत्र के हेरूदियार कुर्मी टोला के पास खून से सना में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


युवक की पहचान हेरू दियारा निवासी होमगार्ड जवान अंबिका युवक के 22 वर्षीय बेटा सम्राट कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व पास के ही दूमांता पूल को जब नगर निगम के द्वारा साफ किया जा रहा था, तभी गांव के ही दिलीप यादव के साथ उसके पुत्र मृतक का विवाद हो गया था। दिलीप यादव ने सम्राट को जान से मारने की धमकी भी दी थी।


शनिवार की शाम संजय यादव जो खुद को कासिमबाजार थाना का एएसआई बता रहा था, फोन कर सम्राट को बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद से सम्राट वापस घर नहीं लौटा। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो सम्राट का शव बरामद हुआ। कासिमबाजार थाना प्रभारी रुबिका कच्छप ने बताया कि युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पे हत्या का आरोप लगाया है। छानबीन चल रही है और अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।