ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Bihar Crime News: बालू माफिया का पीछा कर रही पुलिस टीम पर हमला, दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग; सामने आया वीडियो

Bihar Crime News: बालू माफियाओ का पीछा करते करते बांका की बेलहर थाना की पुलिस मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाका चकवारा गांव जा पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस

Bihar News
पुलिस टीम पर हमला
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बालू माफियाओ का पीछा करते करते बांका की बेलहर थाना की पुलिस मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाका चकवारा गांव जा पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पथराव के बाद फायरिंग भी की गई। जिसके बाद पुलिस ने भी गोली चला दी। दोनों जिलों की पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में किया। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है।


दरअसल, पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चकवारा गांव का है यह गांव मुंगेर और बांका का बॉर्डर क्षेत्र है, जहां बदुआ नदी बालू माफिया का अड्डा बना हुआ है और बालू माफिया और पुलिस के बीच लगातार जंग की स्थिति बनी रहती है। कई बार दोनों तरफ से फायरिंग भी होती रहती है। आज जब बांका जिला के बेलहर थाना पुलिस के द्वारा अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान चलाए जा रहा था, तभी बालू लदे ट्रैक्टर मुंगेर जिला के चकवारा गांव की तरफ भगे। 


जिसका बांका पुलिस पीछा करते चकवारा गांव घुस गई। इसी बीच उन बालू माफिया को प्रोटेक्ट करने के लिए गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दिया। जिसके परिणाम स्वरूप बेलहर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग की। फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद सूचना मिलने पर दोनों जिलों की कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल मामले को कंट्रोल कर लिया गया है। 


बांका के एसडीपीओ राज किशोर ने बताया कि बालू माफिया का पीछा करते करते पुलिस मुंगेर जिला के चकवारा गांव में घुस गई जहां ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पथराव और फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल को भेजा गया है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।