ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना

मुंबई से गिरफ्तार कुख्यात मंटू शर्मा को लाया गया मुजफ्फरपुर, पूछताछ में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR: बिहार में टेंडर माफिया के नाम से फेमस कुख्यात अपराधी शम्भू-मंटू गिरोह के मंटू शर्मा को मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने मुंबई से धर दबोचा है। मंटू शर्मा पर 50 लाख

मुंबई से गिरफ्तार कुख्यात मंटू शर्मा को लाया गया मुजफ्फरपुर, पूछताछ में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में टेंडर माफिया के नाम से फेमस कुख्यात अपराधी शम्भू-मंटू गिरोह के मंटू शर्मा को मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने मुंबई से धर दबोचा है। मंटू शर्मा पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है। मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी को व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए मंटू शर्मा ने 50 लाख की रकम रंगदारी के तौर पर मांगी थी। मामले में प्रॉपर्टी डीलर ने कुख्यात मंटू शर्मा समेत उनके गुर्गों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मामले की जांच में जुटी थी  तभी पता चला कि मंटू शर्मा मुंबई में छिपकर बैठा है। मुंबई में घेरकर मंटू शर्मा को गिरफ्तार किया गया। मंटू शर्मा को मुजफ्फरपुर लाया गया है अब उससे पूछताछ की जा रही है।


मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि प्रदुमन शर्मा उर्फ मंटू शर्मा पर करीब दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज है। जिसमें हत्या,लूट और रंगदारी का मामला भी शामिल है। सभी मामले मुजफ्फरपुर और पटना में विभिन्न थानों में दर्ज है। पूर्व में भी मंटू शर्मा की गिरफ्तारी हुई थी लेकिन उसके बाद से वह फरार चल रहा था। 


हाल ही में मुजफ्फरपुर के एक प्रॉपर्टी डीलर से उसने रंगदारी मांगी थी इसी मामले में मुंबई में छिपकर बैठे मंटू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मंटू शर्मा गिरोह की पूरी जानकारी पुलिस इकट्ठा कर रही है जल्द ही बड़ी कार्रवाई करेगी। पूछताछ के बाद पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। जिस पर पुलिस की टीम काम कर रही है। 


वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात मंटू शर्मा को बिहार एसटीएफ ने महानगरी मुंबई से गिरफ्तार किया। मंटू पर पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित अन्य जिलों में दर्जनों हत्या और रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि बहुचर्चित समीर हत्याकांड में ही मुजफ्फरपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने मंटू शर्मा उर्फ प्रद्युमन शर्मा को गिरफ्तार किया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उसे मुजफ्फरपुर लाया गया। जहां एसएसपी जयंत कांत ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर मंटू शर्मा की गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया जाता है कि दो दशक से अधिक समय से मंटू शर्मा अपराध की दुनियां में सक्रिय रहा है। सीपीडब्ल्यूडी की ठेकेदारी में उसका दबदबा रहा है।


साथ ही साथ मुजफ्फरपुर के साथ-साथ अन्य जिलों से भी इनका अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है जिसमें भी पुलिस कार्रवाई करेगी। मुंबई से गिरफ्तारी के बाद मंटू शर्मा को मुजफ्फरपुर लाया गया जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी ने इस कुख्यात अपराधी के संबंध में कई जानकारियां दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।