ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन

Bihar Crime News: ‘पैसे दो नहीं तो मरने के लिए तैयार रहो..’ बिहार में मुखिया से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में अपराधियों ने एक महिला मुखिया से 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग कर दी है. पीड़ित महिला मुखिया ने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है.

crime news
मुखिया से रंगदारी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी के मन में पुलिस का खौफ जैसे खत्म हो गया है, यही वजह है कि किसी भी वारदात को अंजाम देने में वह संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक मुखिया से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है और पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।


दरअसल, बिहार में एक महिला मुखिया को फोन कर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र की रहने वाली मुखिया इंदू देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार को उनके पति के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने 10 लाख रुपए की डिमांड की है। इस दौरान उनके साथ गाली गलौज भी की गई। इस दौरान बदमाशों ने चेतावनी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।


पीड़ित मुखिया ने मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दिया है और जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मुखिया की शिकायत पर पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मुखिया को शक है कि जिस नंबर से उनके पति के मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया है वह उन्ही की पंचायत के रहने वाले इश्तेयाज अहमद का है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।