ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! दुलारचंद हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल लौटेंगे या बच जाएगी जमानत?✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! दुलारचंद हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल लौटेंगे या बच जाएगी जमानत?✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश

मुढ़ी और पुआल के बोरे में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस की नजरों से नहीं बच सके शराब तस्कर

JAMUI: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए अवैध धंधेबाज आए दिन नई-नई तरकीब अपना रहे हैं। क

मुढ़ी और पुआल के बोरे में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस की नजरों से नहीं बच सके शराब तस्कर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए अवैध धंधेबाज आए दिन नई-नई तरकीब अपना रहे हैं। कभी एम्बुलेंस में रखे ताबूत में छिपाकर शराब की तस्करी करते हैं तो कभी वाहनों में तहखाने बनाकर तो कभी फलों और सब्जियों के बीच छिपाकर शराब दूसरे प्रदेशों से लाते हैं तो कभी सुधा दूध के टैंकर में शराब लाते हैं। इस बार फिर शराब तस्करों ने शराब तस्करी का नया तरीका अपनाया। पुलिस ने मुढी के बोरा और पुआल के बीच छिपाकर रखे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एक ऑटो से बरामद किया है जबकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।


अंग्रेजी शराब के 8 कार्टन की कीमत एक लाख बताई जा रही है। जमुई के सीमावर्ती क्षेत्र चकाई थाना सोनो, झाझा, थाना की चेकपोस्ट को शराब तस्कर आसानी से चकमा दे कर पार कर गए लेकिन मलयपुर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए ऑटों पर पहले शराब की पेटी और उसके  ऊपर मुढी का दो से तीन बोरा और पुआल भर रखा था। मुढी लदे ऑटो देखकर एक बार पुलिस भी चकमा खा गई। लेकिन जब मुढी का बोरा हटाया गया तो नीचे से शराब का 5 कार्टन बरामद हुआ। जिसमें मैक्डोवेल 750 एम एल का 45 बोतल, रायल प्लेयर 375 एम एल का 45 बोतल और मेक्डोवेल 180 एम एल का 78 बोतल कुल लगभग 65 लीटर शराब बरामद किया गया। जब्त शराब की कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। जिसे तीन से चार गुना ऊंचे दामों पर बाजार में बेचने का प्लान था।


मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि झाझा की ओर से टेंपू से शराब की खेप जमुई शहर की ओर जा रही है जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अपने सहयोगी एसआई धर्मेंद्र कुमार, एएसआई मनोज कुमार एवं एएसआई नित्यानंद सिंह के साथ दल बल लेकर जमुई झाझा मुख्य मार्ग के बिचला कटौना  के पास चेकिंग के लिए निकले। बिचला कटौना के पास सड़क किनारे एक BRO9PP 2027 नंबर की टेंपू लगी देख पुलिस ने गाड़ी रोका तो उसमें चालक को नहीं पाया। 


संदिग्धावस्था में पुलिस ने गाड़ी को.जब्त कर थाना लाया और तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई। पुलिस की गाड़ी देखकर तस्कर गाड़ी छोड़ फरार हो गया था। इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि वाहन की जानकारी लेकर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।साथ ही बताया कि शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस का जांच अभियान जारी रहेगा।जल्द ही इस तस्करी में संलिप्त सभी शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता