ब्रेकिंग
बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!

मोतिहारी में 5 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन

MOTIHARI: मोतिहारी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 5 साइबर फ्रॉड को छोड़ादानों थाने की पुलिस ने दबोचा है। इनके पास से 11 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। पुलिस इसे बड़ी कामया

मोतिहारी में 5 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 5 साइबर फ्रॉड को छोड़ादानों थाने की पुलिस ने दबोचा है। इनके पास से 11 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों का कनेक्शन पाकिस्तान से भी था।


जब पुलिस ने इनके पास से बरामद मोबाइल को खंगाला तो पता चला कि ये तमाम साइबर अपराधी एक गिरोह चलाते हैं और जिसके जरिये लोगों को चूना लगाने का काम करते हैं। लोगों के बैंक खाते में धोखाधड़ी कर उनकी गाढ़ी कमाई को भी निकाल लेते हैं। साइबर अपराधियों के पास से मिले मोबाइल से पता चला है कि सोशल मीडिया के माध्यम से इनका पाकिस्तानी व्यक्ति के साथ लेनदेन और बातचीत होती थी। 


इनके खाते में एक करोड़ से अधिक की राशि की लेनदेन की बात सामने आई है। मोतिहारी के पुलिस कप्तान कांतेश मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान भूषण राम ,समीर आलम ,वसीम अख्तर ,हैदर अली और मोहम्मद असगर के रूप में हुई है ये सब साथ मिलकर लोगों को ठगने का काम करते थे। इनके मोबाइल के डाटे को जब खंगाला गया तब पूरी सच्चाई खुद व खुद निकलकर सामने आ गयी। गिरफ्तार भूषण राम का आपराधिक इतिहास रहा है वो पहले से भी कई मामलों में आरोपी रहा है। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट