ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, लिस्ट में कई सियासी रसूख वाले

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस ने अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। एसपी की अगुवाई में बनाई गई लिस्ट में शराब माफिया, मुखिया, जनप्रतिनिधियों के परिजन तक शामिल हैं।

Bihar Crime News
माफिया की जब्त होगी संपत्ति
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले में अपराध, शराब तस्करी और ज़मीन के कारोबार के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित करने वालों पर शिकंजा कसते हुए मोतिहारी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के तहत बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में उन अपराधियों की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से बेहिसाब संपत्ति बनाई है।


एसपी द्वारा जारी की गई पहली सूची में कुल 40 अपराधियों के नाम शामिल हैं, जिनमें सबसे ऊपर कुख्यात शराब तस्कर चूमन पटेल, मुखिया राहुल सिंह, मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति देवा गुप्ता, जिला परिषद सदस्य के पति रंजीत गुप्ता सहित अन्य नामी माफिया के नाम शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से शराब तस्करी, ज़मीन कब्जा और आपराधिक गतिविधियों से करोड़ों की संपत्ति बना चुके हैं।


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इन सभी अपराधियों की संपत्ति का विवरण एकत्र कर न्यायालय को प्रस्ताव भेजा गया है। कोर्ट से अनुमति मिलते ही इनकी संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएनएसएस की धारा 107 के तहत ऐसे असामाजिक तत्वों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है, जो समाज में डर और अव्यवस्था फैलाते हैं तथा अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करते हैं। 


एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल शुरुआत है। दूसरी सूची भी तैयार की जा रही है और जल्द ही उसे भी जारी किया जाएगा। स्वर्ण प्रभात ने सख्त लहजे में कहा कि मोतिहारी की धरती पर अब कोई भी अपराध के माध्यम से पैसा नहीं कमा सकेगा। उन्होंने सभी अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि या तो अपराध छोड़कर सही रास्ते पर आ जाएं, नहीं तो अगला ठिकाना जेल होगा।


पुलिस की इस निर्णायक कार्रवाई से जिले में अपराधियों और माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है, जबकि आमजन में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है। बता दें कि इन अपराधियों में कई बिहार की सियासत में बड़ा रसूख रखने हैं तो कई की ऊंची पहुंच है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता