ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Police Encounter in Bihar: बिहार में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मारी गोली

Police Encounter in Bihar: बिहार के मोतिहारी में कुख्यात अपराधी सिकंदर सहनी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। फायरिंग में सिकंदर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में गिरफ्तार किया गया। वह कई लूट और आपराधिक मामलों में वांछित था।

Police Encounter in Bihar
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Police Encounter in Bihar: बिहार के मोतिहारी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई देखने को मिली। कुख्यात अपराधी सिकंदर साहनी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


मोतिहारी के SP स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित सिकंदर साहनी को राजपुर थाना क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर SP ने पकड़ीदयाल SDPO कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की।


पुलिस टीम ने देर रात राजपुर क्षेत्र में छापेमारी शुरू की। जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, सिकंदर साहनी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें एक गौली सिकंदर के पैर में लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।


पुलिस के अनुसार, सिकंदर साहनी मोतिहारी के तुरकौलिया, राजपुर, पकड़ीदयाल और मधुबन थाना क्षेत्रों में कई लूट व आपराधिक घटनाओं में वांछित था। इसके अलावा, बिहार से बाहर कई अन्य राज्यों में भी उस पर केस दर्ज हैं और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।


मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने मुठभेड़ के बाद बयान जारी कर कहा कि “मोतिहारी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जो कोई भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होगा, उसका हश्र सिकंदर साहनी जैसा ही होगा।” उन्होंने पुलिस टीम की तेजी और सटीक कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह मुठभेड़ आने वाले अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता