ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होगी.. बिहार में सनकी आशिक ने गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतारा, हत्या की वारदात से सनसनी

मोतिहारी में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने शादी के 18 दिन बाद युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पहले से युवती को धमकी दे रहा था कि अगर वह उसकी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने देगा। घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी में एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका की गाला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का कहना था कि ‘जब तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होगी’। इस घटना का बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना वीजधारी थाना क्षेत्र के बथना पाण्डेय टोला की है।


मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी मदन मुखिया की 20 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाला जगदीश सपना से एकतरफा प्यार करता था और सपना हमेशा उसके प्यार को ठुकराती रही। इस बीच सपना की शादी तय हो गई। आरोपी ने कसम खाया कि जयमाल के स्टेज पर चढ़ कर सपना को गोली मारेगा। उसके बाद वह बाहर चला गया।


जिस दिन सपना की शादी थी उसी दिन जगदीश बाहर से गांव लौटा लेकिन गांव वाले अलर्ट थे। इस वजह से वह घटना को अंजाम नहीं दे पाया और 28 अप्रैल को सपना की शादी धूम धाम से हो गई। मृतका की भाभी मुन्नी देवी ने बताया कि शादी के बाद पहली बार तीन रोज पहले सपना मायके आई। वह भाभी और बहन के साथ शौच के लिए खेत की तरफ़ गई थी, तभी अचानक से जगदीश गमछे से सपना का गाला दबाने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की भाभी मुन्नी देवी ने बताया की जगदीश काफ़ी दिनों से मेरे ननद के पीछे पड़ा हुआ था, लेकिन मेरी ननद उसको भाव नहीं देती थी। वह लगातार इस पर दबाव बनाता था कि तुम मुझे बात कर हम तुम से शादी करेंगे, लेकिन सपना कभी उसकी बात को नहीं सुनती थी।


जब शादी तय हो गई तो उसने धमकी दिया था कि अगर सपना मेरी नहीं हुई तो हम किसी और का नहीं होने देंगे। शादी के ठीक 18 दिन बाद उसकी हत्या कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी के मां को लिया हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता