ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

बिहार में नोट डबल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बर्खास्त BMP सिपाही और दो होमगार्ड जवान समेत 9 शातिर गिरफ्तार

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस ने नोट डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक बर्खास्त बीएमपी सिपाही और दो बर्खास्त होमगार्ड जवान भी शामिल हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोगों को नोट डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बर्खास्त बीएमपी का सिपाही और दो बर्खास्त होमगार्ड जवान भी शामिल हैं।



पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34 हजार रुपये की असली भारतीय मुद्रा, करीब 4 लाख रुपये की नकली नोटनुमा करेंसी जिस पर Children Bank लिखा हुआ है, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पुलिस की वर्दी और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।



यह पूरी कार्रवाई मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की। मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी जितेश पांडेय ने बताया कि जिले में नोट डबल करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिलने पर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर गिरोह के सभी नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।



डीएसपी ने बताया कि गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। आरोपी लोगों को नोट डबल करने का लालच देकर असली रकम लेकर बुलाते थे। इसके बाद गिरोह में शामिल बर्खास्त पुलिसकर्मी अचानक मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मी होने का रौब दिखाते हुए असली रकम छीन लेते थे और फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता