ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?

मोतिहारी में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 महिला और 2 पुरुष गिरफ्तार

MOTIHARI: मोतिहारी में देह व्यापार के धंधे का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने पांच महिला और दो पुरुषों को एक मकान से आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी से पूछ

मोतिहारी में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 महिला और 2 पुरुष गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में देह व्यापार के धंधे का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने पांच महिला और दो पुरुषों को एक मकान से आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


बताया जाता है कि पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरियारपुर के दया नगर इलाका स्थित तीन मंजिले मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम का गठन किया। 


प्रशिक्षु डीएसपी विनीता सिन्हा के नेतृत्व में छतौनी व मुफ्फसिल थाना पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पांच महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।


प्रशिक्षु डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया कि देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गयी। पांच महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया गया है हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।