ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी

मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट और 2 लाख दहेज के लिए हत्या का आरोप

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर बुलेट बाइक और दहेज के लिए हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। नीलू कुमारी की शादी 3 दिसंबर 2023 में राजन के साथ हुई थी।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष द्वारा आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिए जाने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है। मृतका के मायकेवाले दहेज हत्या की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि दो लाख कैश और बुलेट की मांग की जा रही थी। जब मांग पूरी नहीं हुई तब पति और ससुरावालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। परिजनों ने मामले की जांच कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है। 


मृतका की पहचान 23 वर्षीय नीलू कुमारी के रूप में हुई है, जो आदापुर थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह की बेटी थीं। मृतका के पिता ने चिरैया थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।परिजनों के अनुसार, नीलू कुमारी की शादी 3 दिसंबर 2023 को चिरैया थाना क्षेत्र निवासी राजन कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे थे।


आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर नीलू के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था। इस मामले को लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। मृतका के पिता मुकेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।