ब्रेकिंग
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

बिहार में स्वर्ण कारोबारी से बड़ी लूट, पिस्टल दिखाकर 20 लाख के सोने-चांदी के गहने ले भागे बदमाश

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी को पिस्टल दिखाकर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूट लिए। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा घटना मोतिहारी से सामने आई है, जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक स्वर्ण कारोबारी से 20 लाख के सोने-चादी के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। गोढ़वा चौक स्थित आकाश ज्वेलर्स के संचालक शिवजी साह देर रात दुकान बंद कर बाइक से अपने घर पतौरा लाला टोला लौट रहे थे। इसी दौरान गोढ़वा गैस गोदाम के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने दो बाइक पर सवार होकर उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। 


बताया जाता है कि जैसे ही बदमाशों ने उन्हें घेरने की कोशिश की, शिवजी साह ने बचकर निकलने का प्रयास किया। लेकिन अपराधियों ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उनके पास मौजूद आभूषणों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी के भाई शंभु प्रसाद के अनुसार लूटे गए बैग में करीब पांच किलो चांदी और लगभग सौ ग्राम सोने के आभूषण थे, जिनकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। मामले को लेकर अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता