ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: पति ने पत्नी को दी खौफनाक सजा, कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतारा; हैरान कर देगी वजह

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के झखरा गांव का है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी में पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने कुल्हाड़ी से काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महज़ दो घंटे के अंदर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के झखरा गांव की है।


मृतक महिला की पहचान डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव निवासी सुबोध माझी की 30 वर्षीय मालती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मालती की शादी करीब 7 वर्ष पहले सुबोध माझी के साथ हुई थी। शादी के बाद वह मैके में रहती थी। उसे एक पांच वर्ष का बेटा भी है। 


सुबोध पांच दिन पहले ससुराल आया था और घर के बाहर सो रहा था, तभी उसने अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से काट कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरमद कर लिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता