ब्रेकिंग
बिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंता

क्या यही शराबबंदी है? मोतिहारी के एक होटल में छापेमारी, शराब पार्टी करते 4 गिरफ्तार

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हर्ष होटल में छापेमारी कर शराब पार्टी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से शराब बरामद कर कमरे को सील कर दिया गया है।

बिहार न्यूज
शराबबंदी की खुली पोल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए छतौनी थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर शराब पार्टी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं। 


मामला छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया स्थित हर्ष होटल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छतौनी थाना के अपर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान को गुप्त सूचना मिली थी कि हर्ष होटल के एक कमरे में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया।


निर्देश मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और होटल में पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान एक कमरे में चार लोग शराब पीते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी को मौके से हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जिस कमरे में शराब पार्टी चल रही थी, उसे भी सील कर दिया है। साथ ही वहां से बरामद शराब की बोतलों को जब्त कर लिया गया है। 


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल तक शराब कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। अपर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बताया कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि क्या होटल में पहले भी इस तरह की गतिविधियां होती रही हैं या यह पहली घटना है।


 यदि इसमें किसी संगठित रैकेट की संलिप्तता सामने आती है, तो संबंधित सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान के अलावा एसआई अमित कुमार, फिरोज और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स