ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा

Bihar Crime News: मोतिहारी में साइबर पुलिस ने वृद्धा पेंशन योजना में फ्रॉड करने वाले चंदन यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को योजना का लाभ दिलाने का काम करता था। कई साथी अभी फरार हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट को चूना लगाने वाले साइबर फ्रॉड चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। चंदन यादव मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के बशहीं गांव में बैठकर यह साइबर अपराध अंजाम देता था।


साइबर थाने को जानकारी मिली थी कि बनकटवा, पचपकड़ी और जितना थाना क्षेत्रों के युवक भंडार गांव में कम उम्र के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी उम्र बढ़ा देते थे और उसके आधार पर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ दिलाते थे। पुलिस ने कार्रवाई में भारी मात्रा में आधार कार्ड, वृद्धा पेंशन फॉर्म, जन्म प्रमाण पत्र, लैपटॉप, फिंगरप्रिंट, तीन डेमो फिंगरप्रिंट, मोबाइल, वेबकैम, कैमरा और अन्य कई सामग्री जब्त की है।


साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने बताया कि सरकार की योजना में गलत तरीके से कागजात बनाकर लाभ दिलाने वाले इस गिरोह में कई लोग शामिल थे। कार्रवाई के बाद पुलिस ने भंडार गांव से रैकेट में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं, संदीप यादव, सुमन यादव, फेंकू यादव और धीरज यादव की तलाश जारी है। पुलिस ने काफी संख्या में कागजात भी जब्त किए हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता