ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: बिहार में CSP संचालक से लूटपाट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, 5.35 लाख बरामद

Bihar Crime News: मोतिहारी में सीएसपी संचालक से 5.35 लाख की लूट मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ईख के खेत में छिपे आरोपियों ने घेराबंदी के बाद सरेंडर कर दिया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से हुई लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि कल शाम एक सीएसपी संचालक बैंक से रुपये लेकर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उससे लूट की वारदात को अंजाम दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान सूचना मिली कि लुटेरे ईख के खेत में छिपे हुए हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 500 मीटर के दायरे में घेराबंदी की और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया।


घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने आरोपियों को घेरने और उन पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ के चलते मॉब लिंचिंग की स्थिति टल गई और आरोपियों को सुरक्षित थाने लाया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, लूटे गए 5,35,000 रुपये बरामद किया है।


एसडीपीओ आनंद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुन्ना पांडेय और दीपक चौबे के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले से हरसिद्धि थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और लूटकांड से जुड़े अन्य दो फरार अपराधियों की तलाश भी जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता