ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

CSP संचालक से चार लाख से अधिक की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

Bihar Crime News: मोतिहारी के घोड़ासहन में बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर ₹4.28 लाख लूट लिए। घायल का इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा पोखर के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 



घायल सीएसपी संचालक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महुआई मुर्शिदा गांव निवासी 40 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। घायल मुकेश कुमार ने बताया कि वह निमुइया स्थित एसबीआई शाखा से पैसा निकालकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा किया और सुनसान स्थान पर उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी, जो उनके दाये हाथ में लगी। 



गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद अपराधी उनके पास मौजूद पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घायल ने बताया कि बैग में बैंक से निकाले गए कुल 4 लाख 28 हजार रुपये थे, जिसे अपराधी लूटकर ले गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 



डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि मुकेश कुमार के साथ इससे पहले भी वर्ष 2020 में इसी तरह की लूट की घटना हो चुकी है, जिसमें करीब 83 हजार रुपये लूट लिए गए थे। उस मामले में पुलिस ने तीन से चार अपराधियों को गिरफ्तार भी किया था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सीएसपी संचालक से लूट की घटना हुई है, जिसमें उन्हें गोली भी लगी है। 



अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है। मौके पर डीएसपी, थानाध्यक्ष और डीआईयू की टीम पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता