ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: एकसाथ तीन महिलाओं का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में तीन महिलाओं का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों तीनों महिलाओं की हत्या की आशंका जता रहे हैं।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां एकसाथ तीन महिलाओं का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने तीनों की हत्या करने के बाद शवों को ठिकाने लगा दिया है।


दरअसल, चकिया के वृंदावन सरेह से तीन महिलाओं के शव पानी में तैरता हुआ बरामद किया गया है। तीनों शवों की हालत बहुत ही खराब है। उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। शव सड़े-गले अवस्था में हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद तीनों शवों को दफनाया गया था, जो पानी में उपलाकर बाहर आ गए हैं।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य को इकट्ठा कर रही है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 


एकसाथ तीन शव मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जितने मुंह उतनी तरह की बातें की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जिले के अन्य थानों की पुलिस से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है, ताकी मृतकों की शिनाख्त हो सके।