ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: हथियार के बल पर कारोबारी से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ हो चुके बदमाश लूट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

Bihar News
कारोबारी से लूटपाट
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में रेलवे के माल गोदाम के पास बेखौफ अपराधियों ने एक हुंडी कारोबारी से हथियार के बल पर 1.25 लाख लूटकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने गोलीबारी भी की है।


दरअसल, घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पीछे हुंडी कारोबारी से हथियार के बल पर करीब 1.25 लाख की लुट हुई है। एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने कारोबारी पर भी फायरिंग की है लेकिन कारोबारी बाल बाल बच गए। 


अपराधी फायरिंग करते हनुमान नगर की तरफ भाग गए। करीब तीन राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। चाट मुहल्ला निवासी कारोबारी अजय कुमार समदर्शी ने बताया कि प्रतिदिन भी भांति यह अपने झोला में पैसा लेकर स्टेशन बाजार जा रहे थे, तभी माल गोदाम के पीछे तीन बदमाशों ने घेरकर रुपया से भरा बैग छीनने लगे और नहीं देने पर मारपीट करने लगे।


इसके बाद अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया और एक बदमाश रुपया से भरा झोला लेकर फरार हो गया। झोला में करीब 1.25 लाख रुपए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी