ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

Bihar Crime News: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से युवक बुरी तरह घायल

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया है जबकि दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। युवक मधुबन थाना क्षेत्र के मोहनवा मेला बाजार के पास जमीन पर बाउंड्री निर्माण का निर्माण करा रहा था, तभी दो पक्षों के बीच झड़प हो गई।


गोलीबारी की घटना में बीरेंद्र सिंह के बेटे राजू सिंह को गोली लग गई। वहीं अशोक सिंह के पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है। गंभीर रूप से घायल राजू सिंह को पहले मधुबन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।


मधुबन थानाध्यक्ष संजीव के अनुसार, बीरेंद्र सिंह और अशोक सिंह के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार को विवादित जमीन पर बाउंड्री बनाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया और फिर गोलियां चली। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।