ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार में थाने से चंद कदम दूर ATM काट कर 36.37 लाख की चोरी, महज 4 मिनट में पूरा खेल

Bihar Crime News: मोतिहारी में थाने से कुछ कदम दूर एटीएम काटकर 36.37 लाख रुपये की चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है. महज 4 मिनट में वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिस की मौजूदगी भी उन्हें नहीं रोक पा रही। एक तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभी जिलों के एसपी और डीएम को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर के बीचों-बीच एटीएम काटकर लाखों की चोरी ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।


घटना 29 अप्रैल की रात करीब 2:08 बजे की है, जहां थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एटीएम को निशाना बनाया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोरों का गिरोह पहले गाड़ी से मौके पर पहुंचता है, फिर एटीएम के बाहर लगे कैमरों पर ब्लैक स्प्रे कर देता है ताकि पहचान न हो सके।


इसके बाद महज 4 मिनट के अंदर गैंग एटीएम मशीन को काटकर करीब 36 लाख 37 हजार रुपये निकाल लेता है। चोरी के बाद पैसे को बोरे और कपड़े में पैक कर आरोपी आसानी से फरार हो जाते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात थाना के बेहद करीब हुई, फिर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।


पुलिस भले ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा करती रहे, लेकिन इस वारदात ने पुलिस की गश्ती और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर शहर के बीचो-बीच, थाना के पास ही इतनी बड़ी चोरी हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा कितनी मजबूत है, यह सवाल अब हर किसी के मन में है। इस घटना के बाद एटीएम चोर गिरोह ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है, और अब देखना यह होगा कि पुलिस इस चुनौती का जवाब कब और कैसे देती है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता