ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

दो नक्सली गिरफ्तार, एक निकला सरकारी शिक्षक तो दूसरा निकला पंचायत समिति का सदस्य

MOTIHARI: जो शिक्षक सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा था वह हार्डकोर नक्सली निकला. पुलिस ने सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही एक दूसरे नक्सली को भी पुलिस ने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MOTIHARI: जो शिक्षक सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा था वह हार्डकोर नक्सली निकला. पुलिस ने सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही एक दूसरे नक्सली को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया वह नक्सली पंचायत समिति सदस्य के तौर पर काम कर रहा है. अब कई सवाल उठ रहे हैं कि जब नक्सली सरकारी शिक्षक है तो उसके बारे में कभी जांच क्यों नहीं हुई. बिना जांच कैसे उसको सरकारी सेवा में रखा गया. 

दोनों थे फरार

दशकों से पुलिस का वांटेड दोनों नक्सलियों की तलाश थी. एक वांटेड 2006 से शिक्षक के रूप में चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी भला टोला के सरकारी विद्यालय में सेवा दे रहा है. दूसरा चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी मध्य पंचायत से 2016 से पंचायत समिति के रूप में कर रहा है.

पुलिस भी चौंक गई

अभियान एएसपी हिमांषु शेखर के नेतृत्व में चिरैया पुलिस ने किया ने यह कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों के बारे में जान पुलिसकर्मी भी चौंक गए. लेकिन पुलिस भी सवालों के घेरे में है कि कैसे 13 साल से नक्सली शिक्षक की नौकरी करते हुए स्कूल में सेवा देता रहा और पुलिस को पता तक नहीं चल पाया.


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता