ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar News : मोतिहारी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने तीन घंटे तक एनएच-28 किया जाम

Bihar News : मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शव के साथ NH-28 को तीन घंटे तक जाम रखा, जिससे दो किलोमीटर से ज्यादा लंबा ट्रैफिक लग गया।

मोतिहारी, सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक, युवक की मौत, NH-28 जाम, परिजनों का हंगामा, पुलिस कार्रवाई, मुआवजा मांग, शव के साथ प्रदर्शन, शिवम् धाकड़, पोस्टमार्टम, ट्रैफिक जाम, Chhatauni, road accident, unidenti
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Bihar News : मोतिहारी में छतौनी थाना क्षेत्र के चण्डी माई स्थान के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक डब्लू कुमार की मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुरहा गांव निवासी बासदेव प्रसाद का पुत्र था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से लौट रहा था, तभी एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि डब्लू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।


शव के साथ NH-28 को किया जाम, मुआवजे की उठी मांग


हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने मृतक का शव लेकर एनएच-28 को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक रास्ता अवरुद्ध रहा, जिससे दो किलोमीटर से अधिक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बारात की गाड़ियां, एंबुलेंस और आम लोग भी इस जाम में फंसे रहे।

4 लाख के मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

परिजनों की मांग थी कि प्रशासन तत्काल 4 लाख रुपये का मुआवजा चेक प्रदान करे, तभी वे शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने देंगे। प्रशासन की ओर से बातचीत के कई प्रयासों के बाद भी जाम समाप्त नहीं हो रहा था।

ASP शिवम् धाकड़ ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

स्थिति को बिगड़ते देख सदर एएसपी शिवम् धाकड़ मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर उन्हें शांत किया। उन्होंने उचित मुआवजे का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

जाम करने वालों पर होगी कार्रवाई

एएसपी शिवम् धाकड़ ने कहा कि एनएच-28 को जाम कर आम जनता को परेशानी में डालना गैरकानूनी है। पुलिस ने जाम के दौरान की वीडियो फुटेज तैयार की है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी| वहीँ  मृतक के बड़े भाई ने कहा कि वो काम से लौट रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। हमारे सामने भाई की जान चली गई।”


टैग्स